{"_id":"56e839c44f1c1bd14a8b5071","slug":"punadh-gdere-destroyed-by-debris-in-the-water-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनाड़ गदेरे में मलबे से ध्वस्त हुई पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनाड़ गदेरे में मलबे से ध्वस्त हुई पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुनाड़ गदेरा-रुद्रप्रयाग पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से मुख्य बाजार सहित बेलनी और कोटेश्वर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई तीसरे दिन भी ठप रही। लोग नदी व दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं।
शनिवार रात को हुई तेज बारिश से पुनाड़ गदेरे से संचालित मुख्य पेयजल लाइन स्रोत से करीब आधा किमी पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऊपर पहाड़ी से गिरे भारी मलबा व बोल्डरों से योजना के कई पाइप बोल्डरों से पिचककर फट गए हैं। जबकि कुछ पाइप छिटक गए हैं। जलसंस्थान ने रविवार सुबह योजना का मरम्मत कर शाम तक नगर के डांगसेरा और हितडांग क्षेत्र सहित आर्मी कैंप के लिए सप्लाई बहाल कर दी गई थी, लेकिन मुख्य बाजार, बेलनी और कोटेश्वर क्षेत्र में सप्लाई अब भी बाधित है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गुप्ता ने 12 मजदूरों की मदद से योजना का मरम्मत कार्य चल रहा है। पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर व मलबे के कारण काम में दिक्कत आ रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द प्रभावित क्षेत्र में सप्लाई बहाल की जाए।
विज्ञापन