{"_id":"5f1c49b38ebc3e63e035bfce","slug":"protest-to-start-chardham-yatra-for-devotees-from-outside-states-rudrapryag-news-drn3510938118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं लिए चारधाम यात्रा शुरू करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं लिए चारधाम यात्रा शुरू करने का विरोध
विज्ञापन
उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच देवस्थानम बोर्ड की ओर से बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए सशर्त चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्णय का केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने पुरजोर विरोध किया। कहा कि सरकार और देवस्थानम बोर्ड पहाड़ में कोरोना संक्रमण बढ़ाने का काम कर रही है। साथ ही बिना व्यवस्थाओं व सुविधाओं के यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पैदल मार्ग से धाम तक चाय, पानी और भोजन की उचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही रात्रि प्रवास की सीमित सुविधा है।
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, रमाकांत शर्मा, अशोक शुक्ला, शशि अवस्थी, नवीन शुक्ला, जमुना प्रसाद आदि का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम के यात्रा संचालन के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है, लेकिन धाम में यात्री व्यवस्थाओं के नाम पर एक भी नया कार्य नहीं किया गया है। अब बाहरी राज्यों के लिए यात्रा की अनुमति दी जा रही है, जो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से स्थितियां सामान्य होने पर ही यात्रा संचालन की मांग की। बीते डेढ़ माह से जिला व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के यात्री धाम पहुंच रहे हैं, लेकिन चाय, पानी, भोजन और रात्रि प्रवास के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी शासन, प्रशासन और बोर्ड यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर रहा है। उन्होंने सरकार से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच तत्काल यात्रा पर रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन में भी आक्रोश
देवप्रयाग। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने भी चार धाम यात्रा शुरू करने के सरकार के फैसले का घोर विरोध किया। संगठन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार यात्रा शुरू कर रही है वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ पंडा पुरोहित समाज को बदरीनाथ धाम स्थित अपने घरों में जाने की अनुमति नहीं दे रही है। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड तीर्थपुरोहितों व हक हकूकधारियों की सहमति के बिना चार धाम यात्रा अपनी मर्जी से शुरू कर रहा है, जिसका युवा तीर्थपुरोहित प्रबल विरोध करेगा। तीर्थपुरोहितों, होटल व ट्रस्ट संचालकों को सरकार ने धामों में जाने की अनुमति नहीं दी है, जिस कारण वहां पर अव्यवस्थाएं हैं। विरोध करने वालों में संगठन के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव श्रीकांत बडोला, उपाध्यक्ष आशीष कोटियाल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल पंचभइया, गौरव पंचभइया, प्रदीप भट्ट, सतीश राजपुरोहित, राकेश कर्नाटक, हरिओम उनियाल, राकेश रैवानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
केदारनाथ में क्रमिक धरना जारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बीते 12 जून से एक धोती में क्रमिक धरना जारी है। तीर्थ पुरोहित की ओर से बाबा केदार की पूजा के समय सुबह, दोपहर और सायंकालीन आरती के मौके पर मंदिर परिसर में धरना दे रहे हैं। कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में मास्टर प्लान से हो रहे निर्माण कार्यों का भी विरोध किया है। कहा कि केदारपुरी को भव्य रूप देने के कारण उसका मौलिक स्वरूप नष्ट हो रहा है।