फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest in protest against lockdown, demonstration

लॉकडाउन में विरोध में उतरा व्यापार मंडल, प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest in protest against lockdown, demonstration
बाजपुर कोतवाल से वार्ता करते व्यापार मंडल पदाधिकारी। - फोटो : BAZPUR
रुद्रपुर। शासन की ओर से घोषित दो दिन के लॉकडाउन का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बाद देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी विरोध किया है। व्यापारियों ने लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसे व्यापारियों के हितों के लिए कुठाराघात करार दिया है। इधर, प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और सीओ अमित कुमार ने व्यापारी नेताओं को समझाने के साथ ही नियमों का पालन करने के लिए ताकीद किया।
विज्ञापन

शनिवार को देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने बाटा चौक में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह से व्यापारियों के समर्थन में है। अगर प्रशासन वास्तव में ही कोरोना की रोकथाम करना चाहता है तो उसे संपूर्ण लॉकडाउन करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बाजार में दुकानें तो बंद कराई जाती है लेकिन सिडकुल के औद्योगिक क्षेत्र खोले रखने की अनुमति दी जाती है। कहा कि सिर्फ व्यापारियों के उत्पीड़न से कोरोना की रोकथाम नहीं होगी। पहले भी लंबे लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों का काफी नुकसान हो चुका है। व्यापारी को समय पर जीएसटी भरने के साथ ही दुकानों का किराया, बैंकों का ब्याज चुकाना होता है। व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले साप्ताहिक बंदी और फिर तीन दिन का लॉकडाउन झेलने के बाद अब दो दिन का लॉकडाउन सीधा व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर रुद्रपुर बाजार को लॉकडाउन से अलग रखने की मांग की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। वहां सुनील झाम, गौरव आहूजा, राजन ठुकराल, जगजीत सिंह, राजू छाबड़ा, जतिन नागपाल आदि व्यापारी थे।
मिठाई विक्रेताओं को मिले दुकान खोलने की इजाजत
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम मुक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि एक बार फिर दो दिन के लॉकडाउन से मिठाई विक्रेताओं को भारी नुकसान हो रहा है। विक्रेताओं का बड़ी मात्रा में रखा कच्चा माल खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि मिठाई विक्रेताओं को लॉकडाउन में दुकान खोलने की अनुमति दी जाए। इस दौरान राजेश कुमार, मनोज कुमार आदि थे।
बाजपुर में भी लॉकडाउन से व्यापार मंडल खफा
बाजपुर। लॉकडाउन में शराब, परचून, होटल सहित अन्य दुकानों के खुलने से खफा व्यापार मंडल ने विरोध जताया। व्यापार मंडल पदाधिकारियोें ने कोतवाल संजय पांडेय से मुलाकात कर पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की मांग की। जिस पर कोतवाल ने शासन के आदेश का पालन करने की बात कही। कोतवाल ने कहा कि किसी को कोई शिकायत है तो सीएम पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं।
इस बीच पदाधिकारियों ने एसडीएम एपी वाजपेयी से भी फोन पर बात की लेकिन एसडीएम ने भी व्यापारियों को घर में रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की बात कही। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती केे नेतृत्व में कोतवाल से मिलने वालों में संगठन मंत्री ललित कोछड़ वायटी, सन्नी गोयल, बंटी आनंद, अरविंद गोयल, विशाल गोयल, संजय रूहेला आदि थे।

इधर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन को मजाक बना दिया है। ऐसे लॉकडाउन से कोई लाभ नहीं है, जिसमें शराब, किराना की दुकानें और होटल खुले रहे। इन स्थानों पर अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कोरोना पर अंकुश कैसे लगेगा।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को समझाते एसपी सिटी और सीओ।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को समझाते एसपी सिटी और सीओ।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed