फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against atrocities on Hindu families in West Bengal

Rudraprayag News: पश्चिम बंगाल में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार का विरोध

Sun, 20 Apr 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 20 Apr 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindu families in West Bengal
तिलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद ने पश्चिम बंगाल में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से मामले में त्वरित जवाब मांगने और संवैधानिक कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि बीते 11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में जिस तरह से मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवारों को निशाना बनाया गया, वह अनैतिक है। ज्ञापन में जिला धर्म प्रसार प्रमुख राकेश सती, जिला सेवा प्रमुख राहुल खन्ना, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र खत्री, मंत्री विनोद मैठाणी, संयोजिका अनीता भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed