फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Proposed liquor for the road.

सड़क के बदले शराब प्रस्तावित

Tue, 28 Mar 2017 08:43 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 28 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Proposed liquor for the road.
महिलाओं ने किया शराब के ठेके का विरोध। - फोटो : amar ujala

शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का विरोध जारी है। महिलाओं का कहना है कि सुविधाओं के नाम पर सरकार गांव में शराब परोस रही है। ठेके के विरोध में उतरी बसुकेदार तहसील के ग्राम पंचायत क्यार्क-बरसूड़ी की महिलाओं ने कहा कि वे बीते पांच वर्ष से शासन से 3 किमी सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग पूरी न हो सकी, बजाय उनके गांव में शराब की दुकान प्रस्तावित की जा रही है।

विज्ञापन

 बसुकेदार में हुई बैठक में  ग्राम प्रधान हर्षिता देवी ने कहा कि क्यार्क गांव का एक हिस्सा सड़क से नहीं जुड़ पाया है।

कई बार सड़क की मांग के बावजूद शासन प्रशासन ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली की बदहाली से भी लोग परेशान है, लेकिन इनकी अनदेखी कर गांव में शराब का ठेका प्रस्तावित किया है। इस मौके पर सोबती देवी, सावित्री देवी, ऊषा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, तिलवाड़ा बाजार में संचालित शराब की दुकान को गीड़-भुतेर की सीमा में स्थानांतरित किए जाने का विरोध किया जाएगा। ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम पुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नेशनल व स्टेट हाईवे से पांच सौ मीटर की दूरी पर ठेकों के संचालन की बात कही है, लेकिन आबकारी विभाग तिलवाड़ा की शराब को ग्राम पंचायत के ढामक तोक में शिफ्ट करना चाह रहा है, जो किसी भी मायने में सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएम रंजना को ज्ञापन प्रेषित करते हुए ठेका खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व प्रधान विक्रम कंडारी, उर्मिला रावत, जिला पंचायत सदस्य मंजू जगवाण, सरिता देवी, विनीता देवी, भगत सिंह नेगी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed