फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Priya Murdered 11 Days Ago

11 दिन पहले प्रिया की हत्या कर फरार हो गया था ध्रुवो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Priya Murdered 11 Days Ago
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में आरोपी ध्रुवो कुमार दास की मिठाई की दुकान में साक्ष्य जुटाती फॉरें? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रिया बाला हत्याकांड में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जिस मिठाई वाले को तलाश रही है वह 12 सितंबर को प्रिया की हत्या कर फरार हो गया था। इसी दिन से दुकान और कमरा दोनों बंद था। जिस कमरे में आरोपी रहता था वहीं दीवान बेड में महिला का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन

मृतका के पति ने आरोपी ध्रुवो कुमार दास के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पश्चिम बंगाल के चाकपाड़ा, 24 उत्तर परगना जिले के रहने वाले ध्रुवो कुमार दास ने करीब सवा महीने पहले ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक में मिठाई की दुकान खोली थी। दुकान के सामने ही वह एक मकान में कमरा लेकर रहता था। इससे कुछ दूरी पर पीलीभीत की माला कॉलोनी का रहने वाला रमेश कुमार बाला अपनी पत्नी प्रिया बाला और दो बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन

वह टिफिन कैरियर का काम करता था। मिठाई की दुकान का एक कॉरीगर मलई और ध्रुवो दास उसके घर रोजाना खाना खाने जाते थे। इसी बीच ध्रुवो की प्रिया से नजदीकियां बढ़ गईं। पता चलने पर प्रिया के पति रमेश ने विरोध करते हुए हंगामा काटा था। साथ ही दोनों का खाना बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ध्रुवो ने पड़ोसी महिला के यहां खाना शुरू कर दिया। दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा तो रमेश ने फिर हंगामा किया। 12 सितंबर की सुबह प्रिया अपने घर से सुबह आठ बजे निकल गई।
अगले दिन पति रमेश मिठाई की दुकान पर पहुंचा तो वह बंद था। उसने मकान मालिक से संपर्क कर ध्रुवो के पत्नी के भगा ले जाने की जानकारी दी। साथ ही उसे कमरे से निकालने को कहा। जिस पर मकान मालिक ने बताया कि ध्रुवो 12 को ही यहां से चला गया है। इसके बाद रमेश पत्नी को वापस बुलाने के लिए क्षेत्र के पार्षद से भी मिला था लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
इधर, रविवार की रात में मकान मालिक को लोगों ने सूचना देकर बताया कि बंद कमरे से दुर्गंध उठ रही है। इस पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर तलाशी ली। दीवान बेड के अंदर प्रिया बाला का सड़ा-गला शव मिला था।
सीसीटीवी से मिले सुराग
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। इसमें पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रिया बाला 12 सितंबर की सुबह घर से निकलती दिख रही है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका था। इसी दिन आरोपी ध्रुवो भी उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की लोकेशन तलाशने में जुटी
पुलिस आरोपी ध्रुवो कुमार दास की लोकेशन तलाशने में जुटी है। एसओजी ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया है। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही एक पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजी जाएगी।
आरोपी के बांग्लादेशी होने की भी चर्चाएं
प्रिया बाला के हत्यारोपी के बांग्लादेशी होने की भी चर्चाएं आम हैं। सोमवार को सी ब्लॉक में लोगों में यह चर्चा आम रही कि वह बांग्लादेशी है और हत्या करने के बाद वहीं भाग गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अंडमान निकोबार के पते पर बना है आरोपी का पासपोर्ट
आरोपी ध्रुवो कुमार के दस्तावेज पश्चिम बंगाल 24 उत्तर परगना जिले के हैं। उसने अंडमान निकोबार के पते पर अपना पासपोर्ट भी बनवाया है। इस कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर अधिक सतर्कता बरत रही है। जिससे आरोपी जल्द पुलिस के कब्जे में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed