फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Prem Mohan Doval's book released

प्रेम मोहन डोभाल की पुस्तक का विमोचन

Sun, 19 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Prem Mohan Doval's book released
रुद्रप्रयाग में रंगकर्मी, मूर्तिकार साहित्यकार प्रेम मोहन डोभाल की पुस्तह स्हंगो गढ़वाली व्या? - फोटो : RUDRAPRYAG
रंगकर्मी, मूर्तिकार व साहित्यकार प्रेम मोहन डोभाल की पुस्तक स्हॅंगो गढ़वाली व्याकरण का विमोचन किया गया। इसमें गढ़वाली अक्षर व शब्दों के शुद्ध उच्चारण के साथ ही लेखन व वाचन के बारे में जानकारी दी गई है। यह पुस्तक अमेजन पर खरीदी जा सकती है।
विज्ञापन

सादे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के वेदाचार्य आचार्य राम प्रसाद उपाध्याय, कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल, लोक कवि जगदंबा चमोला, नंदन सिंह राणा ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। वेदाचार्य उपाध्यक्ष ने कहा कि व्याकरण भाषा को अनुशासित करने का काम करती है। उन्होंने हिंदी, संस्कृत और गढ़वाली में व्याकरण के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पुस्तक के लेखक प्रेम मोहन डोभाल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गढ़वाली व्याकरण लेखन पर काम कर रहे थे। इस कार्य के लिए उन्होंने कई लोगों से विचार-विमर्श करते हुए पुस्तक को अंतिम रूप दिया। उन्होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया कि वह आठ गढ़वाली नाटक लिख रहे हैं, जिनका जल्द प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही पंचतंत्र की कहानियों का भी गढ़वाली में अनुवाद करेंगे। कार्यक्रम में सतेश्वरी डोभाल, ओमप्रकाश भट्ट, सुशांत भट्ट, ईशान डोभाल, कुनाल डोभाल, सलिल डोभाल, बदरी नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed