फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   pradan display at block office.

ब्लाक कार्यालय पर प्रधानों का प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Sat, 15 Oct 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन

प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय किए जाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भी भेजा गया।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश महामंत्री सतीश जोशी व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार व सीएम पर ग्राम प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि ग्राम प्रधानों को शासन से 750 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। जबकि वे पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने मनरेगा में मजदूरों व निर्माण सामग्री का भुगतान न होने और राज्य वित्त से प्रधानों को हटाने का विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री श्री जोशी ने कहा कि बीते 30 सितंबर को जखोली में ग्राम प्रधानों की ओर से बीडीसी का बहिष्कार किए जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि अगर 24 अक्तूबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो वे 25 अक्तूबर से ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में ब्लाक महामंत्री एसपी बहुुगुणा, हाथी राम कोठारी, अषाड़ सिंह राणा, घनिता रावत, पुष्पा सकलानी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी आदि ग्राम प्रधान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed