फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Poor road conditions by being active landslide zone

भूस्खलन जोन सक्रिय होने से सड़क की स्थिति खराब

Sat, 28 Nov 2015 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी Updated Sat, 28 Nov 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से लोग जान हथेली पर रखकर सफर को मजबूर हैं।
विज्ञापन



मोटर मार्ग पर पांच-छह स्थानों पर भूस्खलन जोन सक्रिय होने से यह मार्ग बदतर हो चुका है। जबकि इस मार्ग पर कालीमठ, कविल्ठा, कोटमा, खुन्नू, जाल तल्ला, जाल मल्ला, चौमासी, चिलौंड, स्यासूगढ़, ब्यूखी कुणजेठी आदि गांव जुड़े हैं। बरसात में भी डेढ़ माह से अधिक समय तक मार्ग बंद रहा था।

ग्राम पंचायत जाल मल्ला की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, जाल तल्ला के पूर्व प्रधान राम चंद्र, त्रिलोक रावत, लक्ष्मण सतकारी, कालीदास समारोह समिति के महामंत्री सुरेशानंद गौड का कहना है कि जाल मल्ला व तल्ला सहित कविल्ठा गांव के नीचे से हो रहे भारी भूस्खलन से मार्ग बदहाल हो चुका है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग का एलानइमेंट परिवर्तन कर दूसरी जगह से निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन



एडीबी के बाद मार्ग के सुधार का जिम्मा हमें सौंपा गया है। मार्ग पर कई भूस्खलन जोन सक्रिय होने से सुधार में दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद जेसीबी व मजदूरों की नियमित तैनाती से मार्ग को दुरुस्त करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - मनोज दास, ईई लोनिवि ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed