फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Polling parties angry due to disorder

अव्यवस्थाओं से पोलिंग पार्टियां नाराज

Tue, 15 Feb 2022 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Polling parties angry due to disorder
विस चुनाव मतदान ड्यूटी से लौटी पोलिंग पार्टियों ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा कांपलेक्स में अव्यवस्थाओं पर रोष जताया है। कहना है कि ईवीएम जमा कराने में काउंटर पर अकारण देरी की गई। कार्मिकों ने भोजन और रात्रि प्रवास की उचित व्यवस्था न होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस के 361 पोलिंग बूथों में से 339 की पोलिंग पार्टियां की वापसी सोमवार शाम 7.30 बजे से शुरू हो गई थी, जो रात्रि एक बजे तक रही। आखिरी पार्टी तड़के 4 बजे और सेक्टर मजिस्ट्रेट 4.30 बजे तक रिलीव हो सके। अधिकांश पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मियों का कहना है कि काउंटरों पर ईवीएम को जमा कराने में अकारण देरी की जा रही थी। इस दौरान एक कर्मचारी द्वारा अव्यवस्थाओं को नारेबाजी भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों ने भी विस चुनाव व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि पोलिंग पार्टियों से ईवीएम सहित अन्य चुनाव से जुड़ी सामग्री नियमों के तहत प्रक्रियाबद्ध जमा कराई गई, जिसमें कुछ समय लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed