फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police trying to hide its failures: Ari

पुलिस अपनी नाकामियों को छुपाने का कर रही प्रयास : ऐरी

Wed, 23 Feb 2022 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Police trying to hide its failures: Ari
विस चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा में उत्तराखंड क्रांतिदल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हुए हमले को पुलिस ने झूठा करार दिया है। इसके बाद से घटनाक्रम को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पुलिस पर सवाल उठाया है। वहीं, भाजपा विधायक ने भी उक्रांद प्रत्याशी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस ने औपचारिकता मात्र मामले का खुलासा किया है। वैसे भी जनता पहले से सच्चाई जानती थी।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है कि पुलिस ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए घटना को झूठा करार दिया है, जो दुखद है। कहा कि उनके प्रत्याशी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि वह, जल्द ही पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंचकर आगे की कार्रवाई करेंगे। इधर, रुद्रप्रयाग के भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी के आरोपों को वेबुनियाद बताया है। कोई भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल या उसका प्रत्याशी क्यों और किस लिए मोहित डिमरी पर हमला करता। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल का कहना है कि उक्रांद प्रत्याशी ही सही बता सकते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा प्रपंच क्यों रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed