{"_id":"590224a24f1c1bb526c0d8b7","slug":"police-might-stand-on-prime-minister-narendra-modi-s-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई को केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। पुलिस ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत बाजारों, चौराहों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और पैदल चल रहे बाबाओं व अन्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में पर्याप्त सुरक्षा बल भेजा जा रहा है। 250 पुलिस अधिकारी व जवानों की डिमांड भी पुलिस निदेशालय से की गई है।
विज्ञापन
गुप्तकाशी में सीओ तैनात
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी में सीओ की तैनाती कर दी गई है। एसपी पीएन मीणा ने नव नियुक्त सीओ अभय कुमार को वहां की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, मनमोहन सिंह नेगी ने गुप्तकाशी थाने का चार्ज संभाल लिया है। यहां के थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाठक केदारनाथ धाम में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
लोगों में उत्साह
गुप्तकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारघाटी के लोगों में उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मां की है।
पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से क्षेत्र के विकास की उम्मीद भी जगी है। आपदा प्रभावित क्षेत्र को देखकर प्रधानमंत्री यकीनन कुछ न कुछ क्षेत्र को देंगे। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि वे केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। स्थानीय निवासी वचन सिंह, राय सिंह, अनुसूया प्रसाद, प्रेम सिंह का कहना है कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री यात्रा के पहले दिन केदारनाथ पहुंच रहे हैं।