फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police engaged in helping Baba's devotees

बाबा के भक्तों की मदद में जुटी पुलिस

Thu, 14 Oct 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in helping Baba's devotees
केदारनाथ में पुलिस यात्रियों की मदद में जुटी है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जो भी यात्री परेशान दिख रहा है। पुलिस के जवान उसकी तत्परता से मदद कर रहे हैं। साथ ही जो लोग पैदल रास्ते या धाम में अपनों से बिछुड़ रहे हैं उन्हें मिलाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ जा रही 65 वर्षीय महिला गीता देवी (65) पत्नी बृजकिशोर शाह, जिला दरभंगा बिहार, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अपनों से बिछुड़ गई। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण महिला के परिजन काफी आगे पहुंच गए। इस पर, पुलिस के जवानों ने महिला से पूछताछ कर परिजनों का नंबर पता किया और उनसे संपर्क किया। साथ ही महिला यात्री को डंडी-कंडी से केदारनाथ पहुंचाया। वहीं, केदारनाथ दर्शन कर लौट रही एक महिला यात्री जंगलचट्टी के पास फिसलकर चोटिल हो गई। पुलिस के जवानों ने स्वयं के संसाधनों से गौरीकुंड पहुंचाया। यहां से घायल यात्री को सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन पूर्व पुलिस द्वारा केदारनाथ में एक बेहोश महिला का इलाज कराकर सोनप्रयाग पहुंचाया गया था। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन के साथ जरूरतमंद यात्रियों की मदद करना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जवानों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed