{"_id":"5fc2850a8ebc3e9ba007dcaf","slug":"plans-to-increase-pilgrimage-by-including-ancient-monasteries-in-the-circuit-maharaj-rudrapryag-news-drn3631709121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मठ-मंदिरों को सर्किट में शामिल कर तीर्थाटन बढ़ाने की योजना: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन मठ-मंदिरों को सर्किट में शामिल कर तीर्थाटन बढ़ाने की योजना: महाराज
विज्ञापन
तिलवाड़ा में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास।
- फोटो : RUDRAPRYAG
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्राचीन मठ-मंदिरों को अलग-अलग सर्किट में शामिल कर तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई जा रही है। कई कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड देश ही नहीं विश्वस्तर पर पर्यटन व तीर्थाटन हब के रूप में अलग से पहचाना जाएगा। शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 696.93 लाख की सात योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
यहां आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 डेस्टिनेशन में शामिल चिरबटिया में विकास कार्यों को लेकर जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उसके बारे में विभाग से जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत और बाढ़ योजना से जुड़े कार्यों के बारे में कहा कि वे प्राथमिकता से विभागों से रिपोर्ट लेकर बजट का इंतजाम कराएंगे। कहा कि कार्तिक स्वामी मंदिर, उत्तर भारत का एकलौता मंदिर है, इसे तीर्थाटन से जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में होम स्टे योजना, एडवेंचर, पैराग्लाइडिंग, स्थानीय उत्पाद और पहाड़ी भोजन को प्रोत्साहित कर रोजगार से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, देव प्रकाश सेमवाल, वयोवृद्घ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती आदि मौजूद थे।
बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में विस्फोट का उपयोग गलत: महाराज
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी में कार्यदायी संस्था द्वारा कटिंग के लिए विस्फोट के उपयोग पर पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नाराजगी जताई है। कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री व केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता करेंगे। विस्फोट से पहाड़ियां कच्ची हो रही है, जिससे खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विधायक व जिपं अध्यक्ष नाराज
पर्यटन मंत्री ने 6 करोड़ से अधिक की जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें रुद्रप्रयाग विस की भी एक योजना शामिल थी। लेकिन इस योजना के शिलापट पर विधायक भरत सिंह चौधरी का नाम नहीं था। इस पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की। दूसरी तरफ जिपं अध्यक्ष को भी शिलापट पर जगह नहीं दी गई। इसके अलावा मंत्री के भोजन में विधायक व जिपं अध्यक्ष को शामिल नहीं किया गया, जिस पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम प्रगति पर
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग पहुंचने पर पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में रेल आने से यहां के विकास को गति मिलेगी। पूर्व जिपंस शाह व क्षेपंस केपी सेती ने देवाल क्षेत्र के वेदनी, ऑली बुग्याल व रूपकुंड तक रोपवे बनाने जिला महामंत्री ने सिमली में चंडिका मंदिर से पुल तक पिंडर नदी के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने और तोप, गैरोली व कोटी के मंदिरों का सौंदर्यीकरण की मांग की। इस मौके पर नवल भट्ट, राजेंद्र डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, गणेश शाह, केपी सती, समीर मिश्रा, मनोज भंडारी, नवीन नवानी, किशोरी रतूड़ी, पंकज डिमरी, चेतन मनोड़ी, टीका मैखुरी, महाबीर सिंह, मनोज भंडारी आदि थे।