{"_id":"56e97b8e4f1c1b80628b46b7","slug":"pg-hostel-building-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी भवन का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 16 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रामकृष्ण मिशन आश्रम की ओर से निर्मित छात्रावास व स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने किया। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।
रावत ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज के विकास की धुरी होती है। युवाओं को राज्य के विकास के लिए आगे आना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक शैलारानी रावत ने छात्रावास निर्माण करने पर रामकृष्ण मिशन आश्रम का आभार जताया।
कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक नेगी ने स्नातकोत्तर स्तर पर चित्रकला, गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित करने, स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित करने, अतिथि गृह बनाने, महाविद्यालय परिसर के नीचे मंदाकिनी नदी पर तटबंध बनाने समेत 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सुहितानंद महाराज व संचालन डा. आबिदा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जगमोहन रौथाण, स्वामी असीमानंद, प्राचार्य डा. पीएस जगवाण, शकुंतला जगवाण, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी व देवेश्वरी देवी, दीपा देवी, उमा कैंतुरा, रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, विक्रम नेगी, हरिहर रावत आदि उपस्थित थे।
भाजपा में अपनी हैसियत समझे महाराज
अगस्त्यमुनि। यहां लोकार्पण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने भाजपा नेता सतपाल महाराज पर भी तंज कसे। कहा कि महाराज कांग्रेस में फूट डालकर संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होंगे। कहा कि महाराज को स्वयं भाजपा में अपनी हैसियत पता होनी चाहिए कि वे किस पायदान पर हैं। कांग्रेस बड़ा संगठन है, इसमें छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है। इससे संगठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, आगामी 2017 में कांग्रेस फिर सत्ता पर काबिज होगी और हरीश रावत पुन: सीएम बनेंगे।