फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People got angry

जयंती के दिन शहीद भगत सिंह पार्क में कूड़ा मिलने पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
People got angry
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर पार्क से सरिया हटाते समाजसेवी। - फोटो : RUDRAPUR
शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के दिन भगत सिंह पार्क में गंदगी के ढेर मिलने पर विभिन्न संगठनों के लोग और किसान भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम पर शहीद स्थलों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी। शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किसानों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ शपथ ग्रहण की। एसबीएस डिग्री कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर सुबह करीब 11 बजे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग और किसान पहुंचे। पार्क में गंदगी के ढेर, अतिक्रमण और सरिया पड़ी देख लोग भड़क गए। उन्होंने नगर निगम पर पार्क की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इसके बाद लोगों ने स्वयं पार्क की सफाई कर भगत सिंह की मूर्ति की धुलाई की।
विज्ञापन

किसानों ने भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। वहां तजिंदर विर्क, सीपी शर्मा, अमन ढिल्लो, गुरुविंदर सिंह, नंदलाल, जितेंद्र तिवारी, करन खालसा, इंद्रजीत सिंह, हरविंदर चुघ, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, दलजीत संधु, धन्जहा सिंह, अखिलेश सिंह, नवाब अली, विपिन रस्तोगी, गुरजीत सिंह आदि थे। इधर, डिग्री कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहां डॉ. आरके पांडेय, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रीनू रानी, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी, शिवम कालड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सोमवार को शहर में नहीं था। भगत सिंह चौक के पार्क में अतिक्रमण, गंदगी और सरिया रखे जाने के मामले मेरे संज्ञान में नहीं थे। पार्कों का इस तरह दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - रामपाल सिंह, मेयर।
आज भी प्रासंगिक हैं भगत सिंह के विचार
रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह की जयंती पर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। देशवासियों को भगत सिंह के विचारों को अपने अंदर आत्मसात करने की आवश्यकता है। वहां राजेश ग्रोवर, विपिन शर्मा बिट्टू, संजय ठुकराल, राजेश गर्ग, हरजीत सिंह धंजल , बॉबी टुटेजा,अमित रस्तोगी, विशाल शर्मा आदि थे। ब्यूरो
शहीद भगत सिंह के वंशजों को किया सम्मानित
गदरपुर। शहीद भगत सिंह की चौथी पीढ़ी के वंशज सरदार अनमोल सिंह को गुरुद्वारा सिंह सभा धौलपुर कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा धौलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह की चौथी पीढ़ी के वंशज एवं बाजपुर निवासी सरदार अनमोल सिंह को शहीद उधम सिंह सेवा दल संस्था एवं गुरुद्वारा सिंह सभा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवतार सिंह चावला ने कहा कि देश की आजादी के लिए 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने फांसी के फंदे को खुशी-खुशी गले लगाया था। अनमोल सिंह ने कहा कि शहीदों ने जिस अखंड भारत का सपना संजोकर अपनी कुर्बानियां दी थीं, उन्हें वैसा सम्मान नहीं मिला। संचालन सरदार हरविंदर सिंह चावला ने किया। वहां हरनाम सिंह चावला, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, जगदीश सिंह, उत्तम सिंह, हरजीत सिंह, अविनाश चावला आदि थे। संवाद
भगत सिंह की जयंती पर लिया एकता का संकल्प
सितारगंज/नानकमत्ता। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से ग्राम मगरसड़ा में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने के लिए किसान नौजवान और मजदूरों को संगठित किया था। इसी तरह अब एक बार फिर सबको एकजुट होने की जरूरत है ताकि किसान विरोधी कृषि कानून का जोरशोर से विरोध किया जा सके। वहां मनखुशी सिंह, खड़क सिंह, सुखदेव सिंह, लाभ सिंह, कर्म सिंह, अमृतपाल सिंह, पवित्र सिंह, रंजीत सिंह, शांति देवी, बृजेश देवी, रंजू देवी, राकेश देवी आदि थे।
इधर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा के आवास पर शहीदे आजम को श्रद्धांजलि दी गई। वहां कांग्रेस के जिला महासचिव जिलानी अंसारी, यूथ विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, नगराध्यक्ष इस्तियाक अंसारी, पालिका सभासद सचिन गंगवार, एडवोकेट दयानंद सिंह, मुख्त्यार अंसारी, वसीम मियां, अखिलेश सिंह, दीपक मिश्रा, सागर सक्सेना, हनीफ आदि थे। संवाद
शहीद भगत सिंह को किया नमन
बाजपुर/किच्छा। भगत सिंह की जयंती पर नगर के मुख्य मार्ग स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनको नमन किया। वहां एसडीएम एपी बाजपेयी, शहीद भगत सिंह के पौत्र गोल्डी संधू, जगतार सिंह बाजवा, महीपाल यादव, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार, हरपाल यादव, विमल शर्मा, विकास गुप्ता, कुलदीप, विशाल, हेमचंद कांडपाल, अमित चौहान, रितेश शर्मा आदि थे। इधर सपा दफ्तर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।

वहां सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव, सुरेंद्र राणा, उज्ज्वल सिंह, राहुल यादव, दलजीत औलख, रोबिन कांबोज, रवि कुमार, शिवम विशाल आदि थे। किच्छा में शहीदे आजम भगत सिंह को याद किया गया। नगरपालिका कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। वहां पंजाबी महिला सभा की प्रदेश सचिव सिमरनजीत कौर, जगरूप सिंह, गुरनाम सिंह धारीवाल, कर्मवीर सिंह, परविंदर सिंह, कलावाती, महेंद्र ठाकुर, संजय सक्सेना आदि थे। संवाद

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते प्राध्यापक व छात्र।

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते प्राध्यापक व छात्र।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed