फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People face problem

यस बैंक के एटीएम कार्ड से निकले पैसे, बैंकों के एटीएम में लगी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
People face problem
रुद्रपुर में रविवार शाम यस बैंक के एटीएम कार्ड से निकासी शुरू होने पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर - फोटो : RUDRAPUR
यरुद्रपुर। यस बैंक के एटीएम कार्ड से पैैसे की निकासी न होने से परेशान खाताधारकों की ईमेल पर शाम के समय बैंक प्रबंधन की ओर से सभी एटीएम से पैसा निकालने का एसएमएस भेजा गया। इसके बाद रुद्रपुर के अधिकतर एटीएम पर यस बैंक के खाताधारकों की भीड़ लग गई। यस बैंक की रुद्रपुर शाखा में 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि मिल गई है। होली के अवकाश के चलते बैंक बुधवार को खुलेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते यस बैंक बंद रहा लेकिन एटीएम खुला रहा। यस बैंक के एटीएम से पैसे की निकासी न होने के कारण खाताधारक परेशान रहे। एटीएम पर तैनात सुरक्षा कर्मी से खाताधारक खातों में फंसे पैसों की निकासी के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास करते रहे लेकिन बैंक शाखा बंद होने के कारण सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यस बैंक के एटीएम कार्ड से दूसरी एटीएम से पैसा न निकलने से खाताधारक परेशान रहे। शाम करीब साढ़े तीन बजे तक यस बैंक के एटीएम से कई खाताधारक बेरंग लौटते रहे। इसी दौरान खाताधारकों के ईमेल पर यस बैंक प्रबंधन की अन्य एटीएम से भी पैसे निकालने का एसएमएस भेजा गया।

इसमें खाताधारकों से सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए यस बैंक के एटीएम कार्ड से दूसरे बैंकों के एटीएम मशीन से भी पैसा निकालने की सूचना दी गई थी। इसके बाद रुद्रपुर के अधिकतर एटीएम पर यस बैंक के खाताधारकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि 50 हजार रुपये से अधिक की निकासी नहीं हो सकी। होली के अवकाश के चलते अब बुधवार को यस बैंक खुलेगा।
यस बैंक की रुद्रपुर शाखा में 50 लाख रुपये से अधिक पैसा पहुंच गया है। अब यस बैंक के खाताधारक अपने एटीएम कार्ड के जरिए दूसरे एटीएम से भी पैसा निकाल सकते हैं। होली के अवकाश के चलते बुधवार को बैंक खुलेगा। - विपुल त्यागी, शाखा प्रबंधक, यस बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed