{"_id":"5e177c8e8ebc3e87e915debc","slug":"pantnagar-airport-will-be-on-high-alert-from-today-rudrapur-news-hld368940374","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हाई अलर्ट पर होगा पंतनगर एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हाई अलर्ट पर होगा पंतनगर एयरपोर्ट
विज्ञापन
पंतनगर में मॉक ड्रिल में शामिल फायरकर्मी एवं अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मद्देनजर पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा को चाक चौबंद करते हुए 10 जनवरी से इसे हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस व्यवस्था में अब यात्रियों और एयरपोर्ट में आने-जाने वाले लोगों को सेकेंड लेडर प्वाइंट के तहत त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि भारत सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों पर पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करते हुए, सभी के लिए सेकेंड लेडर प्वाइंट लागू कर दिया गया है।
इसके तहत यात्रियों व अन्य आने-जाने वालों को मुख्य द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग और विमान में सवार होते समय (त्रिस्तरीय) सुरक्षा घेरों से गुजरना होगा। इसमें अवांछनीय तत्व, तथा यात्रियों व अन्य के द्वारा एयरपोर्ट में आपत्तिजनक वस्तु न ले जाई जाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
फायर मॉकड्रिल के तहत हुई टेबल टॉप एक्सरसाइज
पंतनगर। एयरपोर्ट में बृहस्पतिवार को फायर मॉकड्रिल के प्रथम चरण में टेबल टॉप एक्सरसाइज के तहत आपातकालीन स्थिति में किस कर्मचारी का क्या दायित्व है, उसके लिए सेंसटाइज किया गया।
मॉकड्रिल में डीएम की ओर से प्रशिक्षु आईएएस, सीओ अमित कुमार, सीएफओ रामधारी यादव, एसओ अशोक कुमार सहित एयरपोर्ट प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन, एलआइयू व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि फायर मॉक ड्रिल का दूसरा चरण अट्रेंडमली किया जाएगा। इसके तहत फुल स्केल इमरजेंसी एक्सरसाइज में अग्निशमन समेत अन्य कर्मचारियों और विभागों का रिस्पांस टाइम चेक किया जाएगा।