{"_id":"77670caf6b0cf1f760f8c5f93f9872b4","slug":"pandavas-predominant-bath-arms-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडवों का प्रयाग स्नान, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडवों का प्रयाग स्नान, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 वर्ष के बाद गांव में आयोजित पांडव लीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उल्लास बना हुआ है। गांव में ध्याणिया व प्रवासी ग्रामीण पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ढोल-दमाऊं और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ पांडव गांव से अलकनंदा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे। प्रयाग स्नान के दौरान पांडवों ने अपने पित्रों को तर्पण देकर पिंडदान किया। इसके बाद वापसी में भटवाड़ी गांव पहुंचकर पांडवों ने भक्तों को आशीष दिया।
इसके बाद पांडव पुन: मदोला गांव पहुंचे। गांव में भीमसेन मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 7 जनवरी को दुर्योधन वध के साथ 18 दिवसीय पांडव लीला का समापन हो जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, धीरज सिंह नेगी, नागेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
नाग देवता की पूजा कर मांगी मनौती
जखोली। विकासखंड के ग्राम पंचायत स्यूंर बांगर में आयोजित नाग देवता कौथिग में ध्याणियों ने आराध्य नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए मनौती मांगी।
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी ने मंदिर में देवता के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों से गांव व क्षेत्र में सुख, समृद्धि आती है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति को जानने और उसे जीवित रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान, महिला व युवक मंगल दल सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर लक्ष्मण नेगी, शंकर नेगी, प्रदीप रावत, रघुवीर बुटोला, राजवीर चौधरी सहित क्षेत्र के गांवों के लोग मौजूद थे।