{"_id":"91e13099bb9623bd823ed4b5bc25c417","slug":"pandav-leela-will-be-in-dec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 16 दिसंबर तक होगी पांडवलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 16 दिसंबर तक होगी पांडवलीला
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुनाड़ गांव में आगामी 10 दिसंबर से 16 दिवसीय पांडव लीला का आयोजन किया जाएगा। 12 दिसंबर को वाणों की पूजा के साथ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ होगा।
आयोजन समिति के एमसी ड्यूड़ी ने बताया कि पंचाग गणना के आधार पर पांडव नृत्य का दिन तय किया गया है। पांडव नृत्य के तहत 21 दिसंबर को शिव पूजा, 22 को गैंडा कौथिग, 23 को गंगा स्नान, 24 को हाथी स्वांग और 25 दिसंबर को मोरु की डाली पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उधर, ऊखीमठ के गैंड गांव में बीते 3 नवंबर से चल रहे पांडव नृत्य में भारी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों के लिए गांव में रहने, खाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।