फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pairalumpics will get budget: Pandey

मिलेगा बजट : पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pairalumpics will get budget: Pandey
रुद्रपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि खेल विभाग की ओर से जल्द ही दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं कराने के लिए फंड दिया जाएगा। खेल महाकुंभ में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अन्य खिलाड़ियों की तरह बेहतर पुरस्कार देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ की डेमो टीम बनाकर दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आयोजकों के अनुसार पैरा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रविवार से मुकाबले खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी शरद जोशी ने खेल मंत्री से आग्रह किया कि खेल विभाग में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं कराने का कोई नियम नहीं है। इससे दिव्यांग खिलाड़ी खेलों में पीछे रह जाते हैं। खेल मंत्री ने दिव्यांगों की एसोसिएशन की ओर से खेल विभाग को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने दिव्यांग खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व खेल मंत्री पांडेय के साथ ही सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह ने दिव्यांग खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, पूर्व सांसद बलराज पासी, डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष भरत भूषण चुघ, प्रदेश सचिव हरीश चौधरी, कुमाऊं विवि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, त्सेरिंग चौकी, रेखा मेहता, निलिमा रॉय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed