फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Outstanding Teacher Award to 146 teachers of Rudraprayag and Pauri District

रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिले के 146 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Outstanding Teacher Award to 146 teachers of Rudraprayag and Pauri District
जनपद रुद्रप्रयाग और पौड़ी के 146 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। रविवार को दोनों स्थानों पर आयोजित सम्मान समारोहों में विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक होना स्वयं में बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने जनपद के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के 100 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न व शॉल भेंट किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 50, जखोली के 32 और ऊखीमठ ब्लॉक के 18 शिक्षक शामिल हैं। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, एसडीएम बृजेश तिवारी, सीओ दीपक सिंह, प्राचार्य डा. आशा देवी, सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

श्रीनगर में शिक्षा मंत्री ने पौड़ी जिले के पांच ब्लाकों के 40 शिक्षकों व छह प्रधानाचार्यों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें शिक्षक नरेंद्र रावत, कुंज विहारी सकलानी, लता तिवारी, सुशील बहुगुणा, योगंबर नेगी, वेद प्रकाश डोभाल, डा. मदन मोहन नौड़ियाल, पदम रावत, सुशीला आर्य, अनीता नेगी, शैलेंद्र रौथाण, राकेश मोहन, मनोज कुमार, वीरेंद्र खंकरियाल, शंभू प्रसाद जोशी, देवेंद्र उनियाल, सुनीता नेगी, हरीश, रोशन डोगरा, हनुमंत कुमार, राकेश कठैत, अरुण कुमार, सुनीता शाह, राखी जुयाल, विजेंद्र रावत, राजीव मोहन, सुनीता रावत, भूपेंद बिष्ट, शब्बीर अहमद, चंद्रप्रकाश नैनवाल, मुकेश धस्माना, अजय रावत, प्रवीण नेगी, विनोद तड़ियाल, सुमन लता पंवार, मीनाक्षी, रेणू भट्ट, केशर सिंह असवाल और जसपाल गुसांई व प्रधानाचार्य विमल चंद्र बहुगुणा, शिव शंकर यादव, सरोप सिह मेहरा, शंकर सिंह यादव, विनीता शाह और इदरीश अहमद शामिल हैं। समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी की विद्यालयी पत्रिका मंजरी और प्रवक्ता डा. मदन मोहन नौड़ियाल की पुस्तक ‘मेरी रेडियो वार्ताएं’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतर सिंह असवाल और मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली आदि उपस्थित थे। संचालन डा. सविता उनियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघों ने सौंपा ज्ञापन
श्रीनगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए शिक्षा मंत्री अरविद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में
शासनादेशों के अनुरूप शिक्षकों को 17 हजार 140 रुपये का लाभ, समग्र शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक शिक्षा के एकीकरण के लिए त्रिस्तरीय कैडर कर एलटी शिक्षक घोषित करने, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ देने, जूनियर प्रधानाध्यापक को सेवाकाल में तीसरी पदोन्नति का अवसर देने और शिक्षकों से रिकवरी न करने की मांग की। वार्ता में जिला मंत्री पौड़ी मुकेश काला, जिला मंत्री टिहरी किशोर सजवाण, जिला उपाध्यक्ष पदमेंद्र लिंगवाल, ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चंद्रमोहन बिष्ट, पूर्व प्रांतीय सदस्य महेश गिरी व लक्ष्मी प्रसाद कुकरेती मौजूद थे।

अगस्त्यमुनि। राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ व जूहा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि स्कूलों में तैनात शिक्षकों को शिक्षण व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के अलावा अन्यत्र कहीं ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए, ऐसे में स्कूलों में पठन-पाठन चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed