फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Other shops will remain closed except essential services in the district

जिले में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें रहेंगी बंद

Mon, 03 May 2021 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Other shops will remain closed except essential services in the district
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। बाजारों में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुली रहेंगी। सोमवार को दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही। दोपहर एक बजे के बाद दवा दुकानों को छोड़कर बाजारों में अन्य दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोपहर एक बजे से अगली सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू का निर्णय लिया है। साथ ही फल, सब्जी की दुकानों के साथ ही डेयरी, मांस, राशन, सरकारी सस्ता गल्ला, पशुचारा की दुकानें दोपहर एक बजे तक खुली रहेगी। अन्य दुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। पेट्रोल पंप, दवा दुकानें, रसोई गैस आपूर्ति 24 घंटे सुचारु रहेगी। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर यह निर्णय लिया गया है। बताया कि बाजारों में भीड़-भाड़ कम से कम हो, इसके लिए तहसील प्रशासन व पुलिस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इधर, सोमवार को जिला मुख्यालय में जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें तय समय तक खुली रही। इस दौरान राशन व सब्जी की दुकानों में काफी भीड़ रही। उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी व पुलिस टीम द्वारा सुबह से ही बाजार में गश्त की गई। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, मयाली, गुप्तकाशी, ऊखीमठ सहित जिले के अन्य बाजारों में भी कर्फ्यू का व्यापक असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed