फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Operation done after DM's request

डीएम के कहने के बाद किया ऑपरेशन

Sun, 05 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Operation done after DM's request
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग का विवादों से चोली-दामन का साथ बना हुआ है। चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टॉफ और कर्मचारियों के बीच गुटबाजी से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि एक महिला का पथरी का ऑपरेशन होना था, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया। बाद में जिलाधिकारी के कहने के बाद उसका सफल ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चिकित्सालय में एक महिला का पथरी का ऑपरेशन होना था। मरीज को ऑपरेशन थियेटर में भी ले जाया गया, लेकिन वहां उचित इंतजाम नहीं होने के कारण दो घंटे बाद उसे पुन: वार्ड में भेज दिया गया। इस पर मरीज के तीमारदारों ने चिकित्सक से बात की तो बताया गया कि ऑपरेशन को लेकर पूरी तैयारियां नहीं हैं। पूरे प्रकरण में अस्पताल स्टॉफ की लापरवाही बताई गई। तीमारदारों ने जिलाधिकारी मनुज गोयल को स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला चिकित्सालय प्रबंधन हरकत में आया और महिला का सफल ऑपरेशन कर दिया। तीमारदार बीएस मेहता ने बताया कि चिकित्सक व स्टॉफ मरीजों के बीच तालमेल नहीं होने का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। ऑपरेशन में व्यवस्थाओं के अभाव में देरी गंभीर लापरवाही है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
चिकित्सक की शिकायत सुनने के बद स्टाफ को ऑपरेशन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद महिला का सफल ऑपरेशन किया गया था। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।
- डा. मनोज बड़ोनी, प्रभारी सीएमएस, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed