{"_id":"5f1b2a448ebc3e63ae52b144","slug":"only-two-policemen-guards-rampur-border-rudrapur-news-hld390943322","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैफिक कर्मियों के भरोसे है रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रैफिक कर्मियों के भरोसे है रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग
विज्ञापन
रुद्रपुर के रामपुर बार्डर में वाहन की चेकिंग करता ट्रैफिक कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूपी और उत्तराखंड की सीमाओं पर वाहन चेकिंग के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। शनिवार से जिले में दो दिन के लॉकडाउन के चलते जिले के बॉर्डर पर काफी भीड़ रही। शुक्रवार को रामपुर बॉर्डर पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी ही वाहनों की चेकिंग करते रहे। आधा दर्जन पुलिस कर्मी बॉर्डर पर ड्यूटी के लिए लगाए तो गए थे लेकिन ये पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण के खौफ से सड़क पर नहीं रहकर टेंट के अंदर बैठकर लिखतपढ़त में लगे रहे।
जिले में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिन के दूसरे लॉकडाउन से पहले अमर उजाला की टीम ने रामपुर बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। सुबह 11 बजे से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से बॉर्डर पर अव्यवस्थाएं देखने को मिली। पुलिस कर्मी बारिश से बचने के लिए टेंट के अंदर बैठ गए और सड़क के दोनों ओर वाहनों से लंबा जाम लग गया। बारिश थमते ही आधा दर्जन पुलिस कर्मी टेंट के अंदर बैठकर लिखतपढ़त करते रहे। सड़क पर यूपी और रुद्रपुर से आने-जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही खड़े रहे। दोनों सिपाहियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर कई बार यूपी नंबर के वाहन बिना मेडिकल जांच और बिना एंट्री के रुद्रपुर के लिए निकलते बने।
इतना ही नहीं वाहनों की चेकिंग के लिए बॉर्डर पर एक एसपीओ तक नहीं नजर आया जबकि पुलिस महकमा एसपीओ के बॉर्डर पर 24 घंटे तैनात रहने की बात कहते नहीं थक रहा है। बॉर्डर पर इस बात की चर्चाएं भी सुनने को मिलीं कि एक दिन पूर्व एसपीओ के कोरोना संक्रमित होने से पुलिस कर्मी सड़क पर ड्यूटी करने से बच रहे हैं। बॉर्डर पर रोके जाने वाले वाहन चालकों की मेडिकल टीम थर्मल स्क्रीनिंग और एंट्री दोनों ही कर रही थी।
विज्ञापन
कार के अंदर से पर्ची दिखाकर निकले लोग
रुद्रपुर। बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान अधिकतर लोग कार के अंदर से ही छोटी सी पर्ची दिखाकर निकलते रहे। इस पर्ची में लिखा क्या था, पुलिस कर्मियों ने ये देखना तक जरूरी नहीं समझा। सवाल कार चालकों के पर्ची दिखाने तक का नहीं बल्कि यह है कि यदि कोई संक्रमित बिना जांच के शहर में पहुंच गया तो जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।
बॉर्डर पर कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। समय-समय पर सीओ, एसपी सिटी और मैं स्वयं चेकिंग के लिए जाता हूं। शुक्रवार को बारिश से कुछ देर के लिए व्यवधान हुआ था। दो पुलिस कर्मी ही वाहन चेकिंग क्यों कर रहे थे, बॉर्डर पर तैनात संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। - दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी।