फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   one killed

पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 03 Dec 2015 09:00 PM IST
ऊखीमठ
ऊखीमठ Updated Thu, 03 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग पर कटिंग के दौरान गिरे पत्थर की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के एसआई पूरन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दिलमी गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद नौटियाल (28) पुत्र रामेश्वर प्रसाद नौटियाल राष्ट्रीय राजमार्ग ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटर मार्ग से जीप से अपने घर के लिए रवाना हुआ। करीब सवा चार बजे वाहन रौडू गांव के समीप पहुंचा। यहां राजमार्ग के ऊपर से निर्माणाधीन मस्तूरा-दिलमी-करोखी मार्ग पर कटिंग कार्य से पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिस कारण लोनिवि द्वारा बैरियर लगाया गया है। मलबा सफाई के बाद यातायात का संचालन किया जा रहा है। वाहन बंद कर चालक और अन्य सवारियां उतर गई और मार्ग बहाल होने का इंतजार करने लगे। जबकि देवेंद्र वाहन में ही बैठा रहा। इसी दौरान निर्माणाधीन मार्ग से कटिंग वाले क्षेत्र से एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरा। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद से युवक के घर में मातम छाया हुआ है। उप जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि घटना के बारे में विभाग और पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed