फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One and a half feet of snow accumulated in Kedarnath, rain in valley areas

केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ जमा, घाटी क्षेत्रों में बारिश

Thu, 22 Apr 2021 09:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
One and a half feet of snow accumulated in Kedarnath, rain in valley areas
केदारनाथ में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे यहां हो रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश से जलस्रोतों को नया जीवन मिला है। साथ ही खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है।
विज्ञापन

केदारनाथ में बीते मंगलवार से अभी तक कई बार बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां डेढ़ फीट तक बर्फ जमा हो गई है। रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर से लेकर संपूर्ण केदारपुरी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। फरवरी के बाद यह पहला मौका है, जब धाम में इतनी बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो चुके हैं। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि बर्फबारी के कारण केदारनाथ में सभी कार्य रोक दिए गए हैं। मौसम ठीक होने के बाद ही पुनर्निर्माण कार्य पुन: शुरू होंगे। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे पूर्व मंगलवार को भी दिन से लेकर रातभर कई बार रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, जिससे सूखने के कगार पर पहुंचे पेयजल स्रोतों को नया जीवन मिल गया है। साथ ही गाड-गदेरों में पानी बढ़ा है। काश्तकारों का कहना है कि बारिश से खेती को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed