{"_id":"64dccd864154e551c20b17a4","slug":"officers-should-work-with-mutual-coordination-mp-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1032-1862-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : सांसद
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली दिशा की बैठक
रुद्रप्रयाग। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापरक कार्य के साथ ही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में गढ़वाल सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था को निर्माणाधीन मोटर मार्गों में गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क कार्यदायी संस्थाओं को मार्ग के सुधारीकरण के लिए जितनी भी धनराशि व्यय होनी है उसका इस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। गढ़वाल सांसद ने वन क्षेत्र के अंतर्गत गुजरने वाली पेयजल योजनाओं में वन भूमि स्थानांतरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने, मजदूरों को समय पर भुगतान करने, स्कूलों में मीड-डे-मील के भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
गढ़वाल सांसद ने जिला प्रशासन और रेलवे विकास निगम को परियोजना से प्रभावित औंण सहित अन्य गांवों का संयुक्त सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, डीएम डा. सौरभ गहरवार, सीडीओ नरेश कुमार, एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु मौजूद थे।