फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Off-season work will continue

ऑफ सीजन में भी जारी रहेंगे काम

Fri, 13 Nov 2015 06:20 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Fri, 13 Nov 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन

केदारनाथ में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से केदारनाथ में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य ऑफ सीजन में भी जारी रहेंगे। शासन ने मई 2016 तक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर स्नानघाट का निर्माण जारी रखा। मंदिर के चार सौ मीटर पीछे रॉक-नेट वॉल का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।
विज्ञापन


 यहां की विषम परिस्थितियों और आपदा से पैदा हुए हालात के बीच इस दीवार का निर्माण चुनौती माना जा रहा है। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए भी 113 मकान बनाए जाने हैं, जिसके तहत चार भवन निर्माणधीन हैं। केदारनाथ में निम के अलावा एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीएम डा. राघव लंगर ने बताया कि केदारनाथ में शासन के निर्देश पर पुनर्निर्माण कार्य ऑफ सीजन में भी जारी रहेंगे। इधर, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह व कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि बाबा केदार की इस वर्ष की यात्रा बेहतरीन रही है।

डीएम ने की टीम वर्क की प्रशंसा
केदारनाथ। डीएम ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन का श्रेय ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के टीम वर्क को दिया। कहा कि एकजुट होकर विषम परिस्थितियों में जिस तरह यात्रा का संचालन किया गया वह काबिलेतारीफ है।  

दिसंबर तक रहेगी पुलिस
केदारनाथ। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि केदारनाथ में पुलिस बल दिसंबर तक मौजूद रहेगा। उच्चस्तरीय निर्देशों के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धाम में तैनात पुलिस जवानों में जो लोग छुट्टी पर अपने घरों को जाएंगे, उनके स्थान पर नए लोगों को भेजा जाएगा।


विधायक बोली, सफल रही मेहनत
केदारनाथ। संसदीय सचिव व केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारनाथ की सफल यात्रा ने उनकी मेनहत को भी सफल साबित कर दिया। कहा कि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के धाम में पहुंचने से यह संदेश पूरे देश-विदेश में प्रचारित हो गया कि केदारनाथ धाम पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed