फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers protest in Gandhi Park

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest in Gandhi Park
चौघानपाटा अल्मोड़ा में गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोमवार को दोपहर बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने जनहित में प्रथम चरण में शहर में कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए थे। जिसका लाभ स्थानीय लोगों, पुलिस और जिला प्रशासन को मिल रहा था। लेकिन इनमें से कई सीसीटीवी खराब पड़े हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में धारानौला से मकीड़ी, जिला अस्पताल के समीप, जिला अस्पताल से कलक्ट्रेट मार्ग, ब्राइटन कार्नर से प्रधान डाकघर, एनटीडी, शंकर भवन, दुगालखोला, जाखनदेवी से लक्ष्मेश्वर, लिंक मार्ग, इंदिरा कालोनी, नरसिंहबाड़ी, नियाजगंज, पोखरखाली, दूंगाधारा आदि स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाने थे। पर प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और सांसद को जनता की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं हैं। मांग उठाई कि खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे जल्द दुरुस्त किए जाएं और वंचित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, हर्ष कनवाल, सचिन आर्या, राधा बिष्ट, अंबी राम, सुमित कुमार, रमेश कांडपाल, राधा तिवारी, संगम पांडे, रमेश नेगी, महिपाल प्रसाद, सुंदर सिंह, चंद्र कुमार, जितेंद्र अधिकारी आदि बैठे। संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed