{"_id":"591dd4744f1c1bdb30f22724","slug":"now-the-anointing-of-baba-kedar-from-cow-s-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाय के दूध से लोगा बाबा केदार का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाय के दूध से लोगा बाबा केदार का अभिषेक
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 18 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में बाबा केदार का अभिषेक अब गाय के दूध से होगा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इसके लिए दो गायें खरीदी हैं, जिन्हें 20 मई को धाम पहुंचाया जाएगा। वहां गौशाला भी बनाई गई है। गायों की देखभाल के लिए यहां दो कर्मचारी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ में अभी तक थैलीबंद दूध से ही पूजा-अर्चना और बाबा केदार का अभिषेक होता आ रहा है लेकिन अब स्थानीय गाय के दूध से अभिषेक किया जाएगा। केंद्र सरकार के गो-गंगा संरक्षण के तहत बीकेटीसी ने यह निर्णय लिया है। समिति ने 34 हजार रुपये में ये दो गायें खरीदी हैं।
विज्ञापन
दोनों गाय एक समय में कम से कम 4 से 6 किलो दूध देती हैं। केदारनाथ में अगर कोई श्रद्धालु बाबा केदार का अभिषेक गाय के दूध से करना चाहते हैं, तो वे समिति से 20 रुपये में दो सौ मिली दूध खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
गो-गंगा संरक्षण के तहत केदारनाथ में यात्राकाल में गाय पालने का निर्णय लिया गया है। दो गायें खरीदी गई हैं, जो रविवार को धाम पहुंच जाएंगी। इनके पालन के समूचे इंतजाम किए गए हैं। -बीडी सिंह, मुख्य कार्यधिकारी बीकेटीसी