फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now SIDCUL personnel fitness test will be held in ESI Hospital

अब ईएसआई अस्पताल में होगा सिडकुल कर्मियों का फिटनेस टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now SIDCUL personnel fitness test will be held in ESI Hospital
जरोला अस्पताल के कोविड फ्लू क्लीनिक के बाहर स्वास्थ्य जांच को लगी लगी लाइन। - फोटो : RUDRAPUR
कीर्तिराज रुमाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। सिडकुल कर्मियों को अब फिटनेस पत्र के लिए जिला अस्पताल के कोविड-19 फ्लू क्लीनिक की लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ईएसआई अस्पताल प्रबंधक के संयुक्त निर्णय के बाद अब सिडकुल कर्मियों को ईएसआई अस्पताल से फिटनेस पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर स्थित ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
रुद्रपुर में करीब 97.72 करोड़ रुपये की लागत से बना प्रदेश का 100 बेड का पहला ईएसआई अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है। ओपीडी और आईपीडी के शुभारंभ के बावजूद सिडकुल कर्मियों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कोरोना महामारी में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब रुद्रपुर के ईएसआई अस्पताल में फ्लू क्लीनिक चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सिडकुल कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग, कोरोना लक्षणों की जांच के साथ ही फिटनेस प्रमाणपत्र ईएसआई अस्पताल से ही जारी होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सिडकुल कर्मियों को कंपनियां कोरोना का फिटेनस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही ड्यूटी पर ले रहे हैं। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सिडकुल कर्मियों को जिला अस्पताल स्थित फ्लू क्लीनिक में जांच के लिए रोजाना 900 से एक हजार लोगों की लाइन में धूप या बरसात में खड़ा होना पड़ रहा था। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी भी प्रभावित होने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अब ईएसआई अस्पताल में ही सिडकुल कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग, कोरोना लक्षणों की जांच करने के साथ फिटनेस पत्र दिया जाएगा। इससे जिला अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में भीड़ लगने से कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम होगा। सिडकुल कर्मियों की जांच करने वाले ईएसआई अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed