फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now hope of construction of Sainik School from the Prime Minister

अब प्रधानमंत्री से सैनिक स्कूल निर्माण की आस

Fri, 03 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Now hope of construction of Sainik School from the Prime Minister
जखोली ब्लॉक के थाती-बड़मा में प्रस्तावित सैनिक स्कूल को लेकर सरकार जनता को आश्वासनों की घुट्टी पिलाती रह गई, लेकिन सैनिक स्कूल धरातल पर नहीं उतर सका। जबकि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते फरवरी में दूसरी बार शिलान्यास भी कर चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड जलनिगम को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद, दस माह बीत जाने के बाद भी निर्माण के नाम पर एक नया पत्थर नहीं लग पाया है। अब, उन्होंने 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित सैनिक स्कूल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

फरवरी 2021 को तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया। तब, उम्मीद जगी कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लेकिन दस माह बीत जाने के बाद भी अभी तक थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल के नाम पर एक नया पत्थर नहीं रखा जा सका है। कारण, केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूल निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट देने से असमर्थता जताई है। बहुगुणा विचार मंत्र के संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, सैनिक स्कूल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रौथाण, शेखर रावत आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जखोली में सैनिक स्कूल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed