फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Not Support By CM

सीएम के दौरे से नहीं मिली खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not Support By CM
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मौसम की बाधा के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे सीएम का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। अब रविवार सुबह सीएम होटल रेडिसन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बगवाड़ा स्थित जिला कार्यालय में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर, पालिकाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश, मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। इसे लेकर कार्यालय में तैयारियां करने के साथ ही सुबह दस बजे से जसपुर से खटीमा तक से नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं होने से सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीएम का पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम रद्द होने की सूचना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गुंजन सुखीजा, विरेंद्र सिंह सामंती सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता वहां से निराश होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हेलीपैड पर अगवानी के लिए एक घंटे से इंतजार कर रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल सिंह, राजेश कुमार, बलराज पासी, अनिल चौहान सहित अन्य नेता भी वहां से लौट गए।
हेलीपैड पर सीएम की अगवानी के लिए कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि अब रविवार सुबह मुख्यमंत्री होटल रेडिसन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे।
त्रिवेंद्र से अच्छा सीएम कहां मिलेगा : चीमा
रुद्रपुर। काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि तीन साल में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कोई घोटाला नहीं हुआ है। यही वजह है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचे चीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि सीएम की घोषणाओं पर तेजी से काम हो रहा है। खोदने-कुरेदने के बाद जब विपक्ष को कुछ नहीं मिला तो वह सरकार में अस्थिरता की बात कर रही है। कहा कि त्रिवेंद्र रावत से अच्छा मुख्यमंत्री और कहां मिलेगा।
त्रिवेंद्र हंसमुख, मिलनसार और ईमानदारी से काम करने वाले हैं। हरीश रावत के कार्यकाल में हुए घोटाले किसी से छिपे नहीं हैं। विकास नहीं होने का दर्द बयां करने के सवाल पर चीमा ने कहा कि उनकी पीड़ा सीएम तक पहुंचती है और निदान होता है। सबसे अच्छी बात यही है कि प्रदेश में एक भी घोटाले का आरोप सरकार पर नहीं लगा है।
सीएम के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना, प्रदर्शन
आरोप, भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड का विकास हुआ ठप
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह पर काला फीता बांधकर भगत सिंह चौक पर धरना दिया। धरने के दौरान हुई सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसानों को फसलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य में अफसरशाही पूरी तरह हावी है।
बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का विकास करने में असफल साबित हुए हैं, जिस कारण उनके रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। रुद्रपुर वासियों को आज तक नजूल की भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिल सका है।
कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बदहाल हैं। धरने पर बैठने वालों में ममता रानी, बबीता बैरागी, विक्रजीत सिंह, नारायण बिष्ट, सुभाष बेहड़, नंदलाल, प्रीति साना, सरोज रानी, अनिल शर्मा, राजेंद्र निषाद, विनोद कोरंगा, परिमल राय आदि थे।

काशीपुर में नई शुगर मिल लगाने की मांग
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में कोऑपरेटिव सेक्टर में दस हजार मीट्रिक टन क्षमता की नई शुगर मिल लगाए जाने की मांग सीएम के समक्ष रखी है। शनिवार को चीमा ने बताया कि काशीपुर, गदरपुर और सितारगंज में शुगर मिल न होने के कारण इन क्षेत्रों के किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है इसलिए नई शुगर मिल लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed