फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Not even shed a young man leads third day

तीसरे दिन भी नहीं लगा बहे युवक का सुराग

Fri, 25 Mar 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 25 Mar 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
जवाड़ी बाईपास के निकट 23 मार्च को अलकनंदा नदी में बहे युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जल पुलिस की मदद से कोतवाली पुलिस खोजबीन में जुटी है। इधर, युवक के घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


हरिद्वार से पहुंचे जल पुलिस जवानों के साथ कोतवाली पुलिस की टीम राफ्ट की मदद से घटना स्थल से झिरमोली व खांकरा तक अलकनंदा नदी का चप्पा-चप्पा छान चुके हैं। श्रीनगर पुलिस को भी इस सबंध में सूचित किया जा चुका है। बावजूद इसके अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। घटना के कारण गांव में होली को लेकर भी उत्साह नहीं रहा। बेटे के नदी में बहने के बाद से युवक की मां रो-रोकर कई बार बेहोश हो चुकी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने माता-पिता की दो संतानों में इकलौता पुत्र था। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को पुनाड़ निवासी प्रदीप गोस्वामी होली खेलने के बाद दोपहर ढाई बजे वह चार अन्य साथियों के साथ जवाड़ी बाईपास के समीप अलकनंदा नदी में नहाने गया था। यहां पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed