{"_id":"5f0e04768ebc3e63d016a08b","slug":"noise-in-markets-stopped-in-lockdown-silence-remained-in-the-streets-rudrapur-news-hld3897447102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बाजारों का शोरगुल थमा, गलियों में रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बाजारों का शोरगुल थमा, गलियों में रहा सन्नाटा
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में कर्मचारी का रैपिड टेस्ट करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/बाजपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से रुद्रपुर और बाजपुर में घोषित 72 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन दोनों क्षेत्रों में पूरे बाजार में व्यापक असर देखने को मिला। दुकानों के बंद होने के साथ ही बाजारों में शोरगुल थमा रहा, वहीं मोहल्लों की गलियों में सन्नाटा रहा। कुछ ही लोग बहुत जरूरी काम से ही घरों के बाहर निकले।
बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने समझाकर वापस घरों को भेजा। इधर, बाजार में कुछ दुकानें खुली मिलने पर एसपीओ ने बंद करा दिया। वहीं, बाजपुर में शराब की एक दुकान खोलने पर पुलिस ने सेल्समैन को घंटेभर तक कोतवाली मेें बैठाने के बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए काशीपुर के बाद रुद्रपुर और बाजपुर में भी 72 घंटे का लॉकडाउन सोमवार की रात से शुरू हो गया है। सोमवार देर रात तक नगर निगम के वाहनों ने गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को लॉकडाउन होने का संदेश दिया था। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद लोगों ने प्रशासन की इस आदेश का पूर्ण समर्थन किया।
विज्ञापन
शोरगुल और रौनक से गुलजार रहने वाला मुख्य शहर का बाजार, सब्जी मंडी, डीडी चौक, इंदिरा चौक, गावा चौक में मंगलवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के दर्जनों वार्डों की गलियों में भी सन्नाटा रहा। मुख्य बाजार में कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली थी, जिन्हें पुलिस और एसपीओ ने बंद करवा दिया।
मुख्य बाजार के साथ ही ट्रांजिट कैंप सहित अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गश्त करती दिखी। लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखी गईं मेडिकल की दुकानों में लोगों ने दवाएं खरीदी। एसपीओ कर्मियों को मुख्य बाजार में दुकानों पर नजर रखने के लिए शहर के सभी मोर्चो पर तैनात किया गया था।
इसके अलावा सीओ यातायात बीएस भंडारी ने टीम के साथ बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का पालन शहर के सभी क्षेत्रों में पूर्ण रूप से किया गया। तीन दिन तक लॉकडाउन का पालन करने के लिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
इधर, बाजपुर में एसडीएम एपी वाजपेयी, कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई महेश कांडपाल नेे अलग-अलग टीमों के साथ मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत, रामराज रोड, रामपुर रोड पर चेकिंग की। पुलिस ने लॉकडाउन के दायरे में आए गांव चकरपुर, खमरिया, धनसारा, बहादुरगंज, हरलालपुर, महेशपुरा, बाजपुर गांव सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी।
इधर, व्यापारियों ने दुकानों को बंद करके लॉकडाउन का समर्थन किया। व्यापारियों ने कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन की समयावधि बढ़ाकर 14 दिन करने की मांग की है। वहीं, एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 12 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया है। जबकि सड़क पर घूमते मिलने पर आठ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर कार्रवाई की गई।
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने बताया कि मंगलवार से नगर क्षेत्र को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्य मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में किया गया है। सात दिनों में नगर क्षेत्र सैनिटाइज हो जाएगा। डीएम की अनुमति मिलने पर शहर में घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग जांच करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
ढाबे, रेस्टोरेंट बंद होने से लोगों ने झेली दिक्कत
रुद्रपुर। दूसरे राज्यों और जिलों से आकर शहर में काम करने वाले लोगों को अचानक हुए लॉकडाउन से दिक्कतें झेलनी पड़ीं। ढाबे, रेस्टोरेंट पर खाना खाने के निर्भर लोग परेशान रहे। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ दुकानें लोगों ने खोली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों को भी बंद करा दिया।
गैस की होम डिलीवरी हुई तेज
रुद्रपुर। लॉकडाउन से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए इंडेन गैस सर्विस ने होम डिलीवरी की सर्विस बढ़ा दी। गैस प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गैस की बुकिंग कराते ही लोगों को घरों में जाकर सिलिंडर दिया जा रहा है। तत्काल सिलिंडर पहुंचाने का मकसद लॉकडाउन में लोगों को घरों में सुरक्षित रहना है। लोगों को सिलिंडर की डिलीवरी करते समय मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर घोषित लॉकडाउन का मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पालन किया। निरीक्षण के दौरान बाजार की सभी दुकानें बंद पाई गईं। नगर निगम शहर में और बीडीओ की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मुक्ता मिश्रा, एसडीएम।
बाजपुर में लिए गए 94 सैंपल
बाजपुर। सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि नगरीय सहित क्षेत्र में 94 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 48 सैंपल नगर के मझरा प्रभु कंटेनमेंट जोन से लिए गए हैं। गांव चकरपुर कंटेनमेंट जोन से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों को इलाज के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। संवाद
पांच कंटेनमेंट जोन में कोरोना मरीजों की संख्या 28
बाजपुर। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में एक जुलाई से अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है। गांव चकरपुर, धनसारा, बाजपुर गांव, नगर के मोहल्ला टीचर कालोनी, मझरा प्रभु कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के व्यस्ततम डीडी चौक में लाकडाउन के चलते थमा रहा ट्रैफिक।- फोटो : RUDRAPUR