फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nodal officer posted for successful conduct of Yatra

यात्रा के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी तैनात

Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer posted for successful conduct of Yatra
केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। उन्होंने कोविड-19 नियमों के पालन के लिए सर्विलांस कैमरों की व्यवस्था के लिए देवस्थानम बोर्ड केदारनाथ/ऊखीमठ के कार्याधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं, मंदिर परिसर के बाहर तीर्थ यात्रियों व कर्मचारियों द्वारा ढके हुए डिब्बों में छोड़े गए फेस कवर, मास्क आदि के उचित निस्तारण के लिए नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी ईओ को कोविड प्रोटोकाल व एसओपी तहत कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने धाम व यात्रा मार्ग पर फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, ढाबों के संचालन के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम ऊखीमठ को नोडल अधिकारी बनाया है। यात्रा में आने वाले पर्यटकों व वीआईपी के रात्रि प्रवास जिला पर्यटन अधिकारी व जीएमवीएन तिलवाड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक, धाम आने वाले यात्रियों के पंजीकरण के लिए सीओ गुप्तकाशी, गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड में स्नान न कराने को लेकर डीडीएमओ को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed