फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   New snow up to half feet in Kedarnath, freezing cold

केदारनाथ में जमी आधा फीट तक नई बर्फ, कड़ाके की ठंड

Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
New snow up to half feet in Kedarnath, freezing cold
सोमवार के तड़के से शुरू हुई केदारनाथ में बर्फबारी दिनभर रुक-रुककर होती रही, इस दौरान दो फीट नई बर्? - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारपुरी में आधा फीट नई बर्फ जम चुकी है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर घाटी क्षेत्रों में दिनभर घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन

सोमवार को तडक़े से ही केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो दिनभर रुक-रुककर होती रही। इस दौरान यहां लगभग आधा फीट बर्फ जमा हो गई थी। जबकि पहले से करीब चार से पांच इंच बर्फ जमा है। धाम में बर्फ गिरने से शीतलहर बढ़ गई है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनभर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण धाम में अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ व जखोली में दिनभर बादल छाए रहे। यहां ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रुद्रप्रयाग में अधिकतम पारा 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed