फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   New rules for the Madmaheshwar Temple have been implemented, with the Panch Karbarian system being implemented

Rudraprayag News: मद्महेश्वर मंदिर के लिए नई नियमावली लागू, पंच कारबारियन व्यवस्था होगी लागू

Sat, 04 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 04 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
New rules for the Madmaheshwar Temple have been implemented, with the Panch Karbarian system being implemented
रुद्रप्रयाग। श्री मद्महेश्वर मंदिर की पारंपरिक पंच कारबारियन व्यवस्था को औपचारिक स्वरूप देते हुए शनिवार को ग्राम सभा गोंडार में श्री पंच कारबारियन मद्महेश्वर नियमावली-2026 सर्वसम्मति से लागू कर दी गई है। इस फैसले के साथ मंदिर के प्रबंधन, पूजा व्यवस्था, अधिकारों और जिम्मेदारियों को नियमों में रखा गया है। बैठक में तय किया गया कि अब मंदिर से जुड़े सभी कार्य इसी नियमावली के तहत संचालित होंगे। ग्राम प्रधान अनूप पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में थोक-भंडारी मदन सिंह, विशबर सिंह और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। प्रस्तावक अभिषेक सिंह ने नियमावली को प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने परंपराओं के अनुरूप बताते हुए सर्वसम्मति से पारित किया। नियमावली के तहत मंदिर प्रबंधन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें मुख्य कारबारी संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य शामिल हैं। मुख्य कारबारी को पारंपरिक और धार्मिक मामलों में सर्वोच्च सलाहकार की भूमिका दी गई है, सचिव प्रशासनिक कार्यों और अभिलेख रख-रखाव का दायित्व निभाएगा तथा कोषाध्यक्ष वित्तीय व्यवस्था देखेगा। कार्यकारिणी में थोक भंडारी, सरपंच और ग्राम प्रधान को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, नियमावली
विज्ञापन

में मंदिर की गरिमा या कारबारियन के हितों के खिलाफ कार्य करने पर कार्यकारिणी कार्रवाई कर सकेगी। तय किया गया है कि मंदिर की मूल परंपराओं, हक-हकूक और दस्तूरात में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मुख्य कारबारी फते सिंह, अध्यक्ष शिवानन्द सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दिलवर सिंह, सदस्य रमेश सिंह, भीमराज सिंह, बलवंत सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर राहुल सिंह, कैलाश सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, रूपा सिंह, नरेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, राकेश सिंह, सुमन सिंह, अजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थिति रहे।
विज्ञापन




-------------------

राजेश सेमवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed