फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Narkota women stopped the work of rail project

नरकोटा की महिलाओं ने रोका रेल परियोजना का काम

Thu, 19 May 2022 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Narkota women stopped the work of rail project
नरकोटा गांव में महिलाओं ने रेलवे परियोजना का काम रोका। सुरंग निर्माण में हो रहे विस्फोटो से घरों - फोटो : RUDRAPRYAG
नरकोटा गांव की महिलाओं ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम रोकते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि गांव के नीचे बनाई जा रही सुरंगों से मकानों व गौशालाओं में दरारें आ गई हैं। ऐसे में ग्रामीण खतरे के साए में जीवन यापन को मजबूर हैं। उन्होंने किसी अनहोनी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नरकोटा गांव की महिलाएं नारेबाजी करते हुए सुरंग निर्माण स्थल पर पहुंचीं और काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि कार्यदायी संस्था सुरंग के लिए विस्फोट का उपयोग कर रही है। इससे उनके घरों, गौशालाओं, खेत और पैदल रास्तों में दरारें आ गई हैं। शासन, प्रशासन और रेलवे विकास निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि एक माह पूर्व उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौडियाल ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। बाद में आरवीएनएल ने जो रिपोर्ट बनाई है, उसमें हकीकत नहीं है। उन्होंने आरवीएनएल के अधिकारियों पर ग्रामीणों को डराने और मुकदमे दर्ज करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर रोशन प्रसाद, विमला देवी, कुसुम देवी, रामप्यारी देवी, प्रियंका सिलोडी, आशिता देवी, वार्ड सदस्य मुन्नी देवी, वार्ड सदस्य विनोद भटट, सावित्री देवी, गुडडी देवी, कोशल्या देवी, राजेश्वरी देवी, वार्ड सदस्य रेखा देवी, संदीप भटटकोटी, सुनील जोशी, दीपक सिलोडी, उप प्रधान कुलदीप जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed