{"_id":"659be5965e4bced1e405464c","slug":"mustard-and-wheat-crops-got-spoiled-due-to-lack-of-rain-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1031-4389-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बारिश नहीं होने से खराब हो गई सरसों, गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बारिश नहीं होने से खराब हो गई सरसों, गेहूं की फसल
विज्ञापन
जल्द बारिश नहीं हुई तो काश्तकारों की मेहनत पर फिर जाएगा पानी
रुद्रप्रयाग। मौसम की बेरुखी से खेतीबाड़ी प्रभावित होने लगी है। गेहूं व सरसों की फसल बरबाद हो गई है। बारिश नहीं होने से सिंचित खेतों को पानी नहीं मिलने से स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। काश्तकारों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो छह माह की मेहनत खराब हो जाएगी। इधर, कृषि विभाग भी जिले में ब्लॉकस्तर पर खेती की जानकारी जुटा रहा है।
मदोला गांव निवासी सत्यपाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के अभाव में जलस्रोत पर भी पानी कम हो गया है। ऐसे में नहर पर पानी का स्राव नाममात्र होने से खेतों तक सप्लाई नहीं हो रहा है। कहा कि गांव के ज्यादातर परिवार खेती पर निर्भर है, लेकिन बारिश नहीं होने से जलस्रोत पर पानी की भारी कमी हो चुकी है।
काश्तकार वेद प्रकाश रतूड़ी, राकेश सिंह बिष्ट, कपिल शर्मा का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव का असर खेतों पर नजर आने लगा है। अगर, जल्द बारिश नहीं हुई तो सूखे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इधर, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विभागीय अधिकारियों से स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है।