फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mukesh Ambani's wish Completed.

मुराद पूरी होने पर मुकेश अंबानी गद्गद

Mon, 22 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , रुद्रप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला , रुद्रप्रयाग। Updated Mon, 22 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani's wish Completed.
ambani

आईपीएल में मुंबई इंडियन के चैंपियन बनने से गद्गद उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम की पूजा-अर्चना में चंदन व केशर के लिए 60 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सोमवार को दोनों धामों में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अंबानी की ओर बदरी-केदार की भोग पूजा का आयोजन भी किया। 

विज्ञापन


हैदराबाद में रविवार रात को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम को एक रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत के लिए विगत 14 मई को रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ आए थे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर टीम की जीत के लिए मनोकामना की थी। बीकेटीसी द्वारा भी दोनों धामों में 17 मई को मुंबई इंडियन के लिए दो-दो घंटे की विशेष पूजा की गई थी। रविवार 21 मई को भी फाइनल मैच में टीम की जीत के लिए दोनों धामों में बीकेटीसी के वेद पाठियों द्वारा पूजा का संकल्प लेकर दो-दो घंटे पूजा की गई। इधर, टीम के जीतने के बाद सोमवार को मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने दोनों धाम में भोग पूजा कराने को कहा था।
विज्ञापन


समिति द्वारा विधि-विधान से भोग पूजा करा दी गई। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि अंबानी ने करीब चार मिनट बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस वर्ष की यात्रा में बदरीनाथ धाम में उपयोग होने वाले चंदन-केशर के लिए 60 लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही दोनों धामों में जरूरी सुविधाओं में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित है कि वर्ष 2013 और वर्ष 2015 में भी मुंबई इंडियन ने आईपीएल का खिताब जीता था। तब भी, फाइनल मुकाबले से पहले टीम की मालकिन नीता अंबानी ने पुत्र अनंत और पति मुकेश अंबानी के साथ बदरी-केदार धाम के दर्शन कर विशेष पूजा कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed