फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Motorbike and scooty parked on the roadside

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी

Fri, 22 Jan 2021 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Motorbike and scooty parked on the roadside
नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े दो दुपहिया वाहन चोरी हो गए। वाहन स्वामियों ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। गुलाबराय निवासी शौर्य भंडारी ने बताया कि चार दिन पूर्व वह देहरादून से बाइक में यहां अपने घर पहुंचा था। वाहन को तुलसी होटल के समीप खड़ा किया था। अगली सुबह बाजार जाने के लिए होटल के समीप पहुंचा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। मामले में कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ नगर क्षेत्र से एक स्कूटी की चोरी का मामला भी सामने आया है। चोरों ने वन विभाग के पार्क में खड़ी मोटर साइकिल से बैटरी और बाईपास में एक गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे सिमेंट के 35 कट्टों पर भी हाथ साफ कर दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सभासद दीपांशु भट्ट ने नगर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराने की मांग की है। इधर, कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी के मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed