फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Devradi met sister Hariyali Devi after 12 years

Rudraprayag News: 12 वर्ष बाद बहन हरियाली देवी से मिलीं मां देवराड़ी

Fri, 24 Jan 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 24 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mother Devradi met sister Hariyali Devi after 12 years

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चमोली जनपद की रानीगढ़ पट्टी के सिदोली गांव की आराध्य मां देवराड़ी ने अपनी देवरा यात्रा के तहत रुद्रप्रयाग जिले के जसोली गांव पहुंचकर अपनी बहन मां हरियाली देवी से भेंट की। 12 साल बाद मां देवराड़ी अपनी बहन हरियाली देवी से मिलीं। भक्तों ने आराध्य का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।



बीते वर्ष 4 दिसंबर से रानीगढ़ पट्टी के सिदोली गांव की सिद्धपीठ मां देवराड़ी अपने देवल स्थित मंदिर से छह माह की देवरा यात्रा के तहत भ्रमण पर निकली थीं। चमोली के कई गांवों का भ्रमण कर शुक्रवार को मां देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ क्षेत्र के जसोली गांव स्थित हरियाली देवी मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र देवी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


मां देवराड़ी के रात्रि प्रवास के चलते मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। हरियाली देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी ने बताया कि 12 वर्ष के उपरांत मां हरियाली और देवराड़ी का मिलन हुआ है। सैकड़ों श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बने हैं। इधर, देवराड़ी देवी देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 12 वर्ष बाद हो रही देवरा यात्रा को लेकर देवी भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर देवी के पश्वा प्रदीप राणा, लखपत सिंह, हर्षपति देवली, करन पांडेय, जयपाल सिंह राणा, गंगा सिंह चौधरी, राघवेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed