{"_id":"0b5ffeed6aabecac0913910cd927bb9d","slug":"mgnrega-was-a-milestone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा योजना मील का पत्थर साबित हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा योजना मील का पत्थर साबित हुई
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मनरेगा के दस वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर इस योजना को देश के विकास में मील का पत्थर करार दिया।
ऊखीमठ के प्रमुख संतलाल शाह की हुई बैठक में पार्टीजनों का कहना था कि यूपीए सरकार ने दस वर्ष पहले मनरेगा योजना शुरू की थी, जो कारगर साबित हुई है। योजना से लाखों लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलने के साथ ही गांवों में विकास कार्य भी हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से आमजन का सामाजिक स्तर बढ़ाने और उसे रोजगार मुहैया करानी की रही है। इस मौके पर विक्रम सिंह नेगी, बीरेंद्र असवाल, सतेंद्र रावत, उमेंद्र रमोला, देवेश्वरी नेगी, दीपा देवी, कुब्जा धरम्वाण, रणजीत रावत आदि मौजूद थे।