फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Meri Bamni, Bamni song got a new identity

मेरी बामणी, बामणी गीत से लोगों की दिल, जुबान थे नवीन सेमवाल

Tue, 28 Jun 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Meri Bamni, Bamni song got a new identity
केदारघाटी के फाटा-धार गांव निवासी नवीन सेमवाल ने रंगमंच को नया आयाम देने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मेरी बामणी, बामणी गीत ने उत्तराखंड ही नहीं, देश में भी नई पहचान मिली। कोरोना काल में उन्होंने यू ट्यूब पर छोटी-छोटी लघु फिल्मों के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम भी किया।
विज्ञापन

स्कूली जीवन से रामलीला में अभिनय के शौक ने नवीन सेमवाल को समय के साथ कुशल रंगकर्मी बना दिया था। वह प्रतिभा के धनी तो थे ही, साथ ही जिंदा दिल इंसान भी। उनका व्यवहार ऐसा था कि कोई भी व्यक्ति पहली ही मुलाकात में उनका मुरीद हो जाता था। वर्ष 1990 में रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी कला संगम से जुड़ने के बाद नगर सहित जनपद में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नवीन सेमवाल बतौर हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुतियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने गीतकार, गायक, नृत्य निर्देशक के रूप में काम करते हुए अपने को समय के साथ मजबूत किया। वर्ष 2018-19 में लोक गायिका हेमा नेगी करासी के साथ उनका गीत मेरी बामणी... बामणी गीत ने उन्हें नई पहचान दी। इस गीत को लेकर खूब विवाद भी हुआ, लेकिन बाद में यह गीत हर घर, हर दुकान और विवाह आयोजन में खूब सुनाई देने लगा। वर्ष 2020 में नवीन सेमवाल ने हेमा नेगी करासी के साथ बामणी-2 गीत भी निकाला, जो लोगों की जुबान पर आज भी है। नवीन सेमवाल ने संजू का बाबा, ओ रे स्वीटी, पांगरी का मेला, गंगाराम, फागुणै फुलार सहित कई गीत गाए। इसके अलावा कोरोना काल में ऑनलाइन पढै़, मंगतु परदेशी, बोंण मा चखल पखल और लॉकडाउन मा कारोबार सहित अन्य कई लघु फिल्में भी बनाईं, जो यू-ट्यूब पर खूब पसंद की गईं। अलकनंदा-मंदाकिनी कला संगम के संस्थापक व शिक्षाविद् जोत सिंह बिष्ट बताते हैं कि नवीन स्कूली जीवन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर उत्सुक रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed