फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   merchants performed with drum-drums

व्यापारियों का ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Thu, 17 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका। व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। वहीं सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में बृहस्पतिवार को ऊखीमठ, तिलवाड़ा व रुद्रप्रयाग में बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने बिड़ला धर्मशाला से होते हुए रुद्रा बैंड तक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। बाद में हुई सभा में व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी का पूरे देश में विरोध के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रुद्रप्रयाग व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर खन्ना, तिलवाड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी व ऊखीमठ व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विपिन वर्मा, रिंकू वर्मा, उम्मेद सिंह बुटोला, उत्तम लिंगवाल सहित अगस्त्यमुनि, विजयनगर, चंद्रापुरी, भीरी, गुप्तकाशी, फाटा, ऊखीमठ, मयाली, जखोली आदि के सर्राफा व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरंग लौटे लोग
रुद्रप्रयाग। सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में बाजार बंद का खासा असर दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed