Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Matrushakti Samman Samaroh' (Women's Honour Ceremony) will begin on the 14th.

Rudraprayag News: मातृशक्ति सम्मान समारोह 14 से होगा

Wed, 11 Nov 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 11 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
'Matrushakti Samman Samaroh' (Women's Honour Ceremony) will begin on the 14th.
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग विकास संघर्ष समिति की ओर से ईगास बग्वाल 2 मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन 14 नवंबर को होगा। इसके तहत जिले के तीन स्थानों पर सम्मान समारोह होंगे। समिति के संयोजक त्रिभुवन चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 14 नवंबर को जागतोली से होगी। इसके बाद 16 नवंबर को अगस्त्यमुनि और 18 नवंबर को गुप्तकाशी में आयोजन होगा। इस दौरान महिला मंगल दलों और कीर्तन मंडलियों की महिलाएं मांगल गीत, कीर्तन, झुमैलो और नाट्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधा में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5100 और तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये दिया जाएगा। वहीं अन्य प्रतिभागियों को 2100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगायक रोहित चौहान, माया उपाध्याय और विजय पंत सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed