फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Married man arrested on charges of tampering.

विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 24 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Married man arrested on charges of tampering.
jail

विवाहिता को ब्लैकमेल करने और उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने जिले के एक गांव से नीरज सिंह नेगी (27) पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी को विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व युवक और युवती (अब विवाहिता) की फेसबुक पर पहचान हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद दोनों ने मोबाइल से भी बात करना शुरू की और मिलने लगे। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से फोटो और वीडियो भी तैयार कर लिया। इसके बाद युवक, क्लिपिंग को परिजनों को दिखाने व इंटरनेट पर अपलोड की धमकी देकर युवती का मानसिक शोषण करता रहा। इधर, पिछले कुछ माह पूर्व युवती का विवाह हो गया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने विवाहिता के पति का मोबाइल नंबर निकालकर वीडियो क्लिपिंग भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला को भी फोन कर परेशान करता रहा। इसी के तहत युवक बीते शुक्रवार को महिला के ससुराल भी पहुंच गया। यहां वह उसके कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा, जिस पर परिजनों ने विरोध करते हुए उसे बाहर धकेला। सूचना पर थाना सोनप्रयाग के प्रभारी राम कुमार जुयाल मय फोर्स गांव पहुंचे और युवक को गिरफ्तार किया। 

गुप्तकाशी के थाना प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान युवक के मोबाइल से भी महिला के कुछ फोटो व वीडियो मिले हैं। महिला मानसिक तनाव में है। शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


पिता के वाहन का करता था प्रयोग
युवका का पिता सीआईएसएफ में तैनात हैं। पिता के घर लौटने पर युवक उनके सेंट्रो वाहन में बतौर बोर्ड लगाकर उसका उपयोग करते हुए स्थानीय लोगों पर अपना रौब भी दिखाता था।  पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed