फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mandakini award to Hemlata, daughter of Ransi village

हरिदत्त बेंजवाल व स्वामी सच्चिदानंद ने समाज सेवा को दिया नया आयाम:रावत

Tue, 14 Jan 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mandakini award to Hemlata, daughter of Ransi village
क्षय रोग से पीड़ित बेटियों को नया जीवन देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए ऊखीमठ विकासखंड के रांसी गांव की बेटी हेमलता को मंदाकिनी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षय रोगियों को सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्व. हरिदत्त बेंजवाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में स्व. बेंजवाल की मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने मद्महेश्वर घाटी के रांसी गांव की हेमलता को मंदाकिनी सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक कर्मठ बेटी और बहन के कठिन परिश्रम व एकलक्ष्य अभियान ने कई जरूरतमंद बहनों को नया जीवन दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्व. हरिदत्त बेंजवाल एवं स्वामी सच्चिदानंद ने रुद्रप्रयाग में समाज सेवा को नया आयाम दिया। वहीं सम्मान मिलने पर हेमलता ने कहा पुरस्कार से उनका मनोबल और बढ़ा है। उन्होंने समारोह में मौजूद आमजन से क्षय रोगियों को सहयोग करने का आह्वान किया। समारोह में उत्तराखंड वीरांगना महिला संगठन की महिलाओं ने माधुरी नेगी के नेतृत्व में रामी बौराणी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियां दी। शिक्षक व रंगकर्मी गिरीश बेंजवाल व धीर सिंह नेगी के संचालन में हुए समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश गुसाईं व हर्षवर्धन बेंजवान , ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, जिपं सदस्य कुलदीप कंडारी, बीडीओ सीपी सेमवाल, बीईओ केएल रड़वाल, प्रधानाचार्य जेपी चमोला, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, सचिव अनिल कोठियाल, विक्रम नेगी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed